नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क 7806066603 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्ग संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – इंसाफ की आवाज

इंसाफ की आवाज

Latest Online Breaking News

दुर्ग संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर/07 सितंबर 2026 संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा दुर्ग संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, समापन अवसर पर सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रसस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीसरे दिन के प्रशिक्षण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सह प्रभारी सचिवगण एस. सम्पत, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रतिमा चंद्राकर, दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक बेमेतरा जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, भिलाई जिला कांग्रेस मुकेश चंद्राकर, राजेन्द्र साहू की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अतिथियों और प्रशिक्षकों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

तीसरे दिन के प्रशिक्षण की शुरुआत ध्वजारोहण के पश्चात योगाभ्यास से हुआ इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण से संदर्भित अनुभव और संगठन के विषय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिभागियों से खुली चर्चा की। दीपक बैज ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया और प्रतिभागियों से इनपुट लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने वर्तमान राजनीति में छात्रों के मुद्दों पर अपनी बात रखी। पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, स्कूल कॉलेजों की बदहाल व्यवस्था, शिक्षकों की कमी से लेकर बंद पड़ी भर्ती प्रक्रिया और रिक्तियों को लेकर कार्यकर्ता के तौर पर छात्रों के प्रति दायित्व को विस्तार से समझाया।

प्रशिक्षण शिविर का समापन उद्बोधन देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन का महत्व, निर्माण और पदाधिकारियों के दायित्व को रेखांकित किया।

आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया, धन्यवाद ज्ञापन के दौरान प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने प्रशिक्षार्थियों से उनके सक्रिय योगदान, सहभागिता, अनुभव और सुझाव को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। शिविर का संचालन युगल पांडे ने किया।

बस्तर और दुर्ग संभाग में ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो चुका है। अगले चरण में बिलासपुर, सरगुजा, एवं रायपुर संभाग के ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930