नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क 7806066603 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरू – इंसाफ की आवाज

इंसाफ की आवाज

Latest Online Breaking News

बिलासपुर संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
रायपुर/10 सितंबर 2026। संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तृतीय चरण के प्रशिक्षण शिविर का आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफ्लांग जी दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वागत भाषण दिया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान राजनीति मे धर्म एवं धर्म निरपेक्षता, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सत्ता एवं संगठन समन्वय दिशा एवं रणनीति पर मार्गदर्शन, परिचय प्रशिक्षण की भूमिका और संगठन सृजन की सार्थकता वक्ता युगल पांडे, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस गठन, उत्थान एवं देश के विकास में योगदान पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन एवं विचार- विमर्श हुआ।
Guddu Lahare
RAIPUR chhattisgarh

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930