नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क 7806066603 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मिशन उत्कर्ष में शिक्षा विभाग खुद फेल, प्रश्नपत्र छपाने का बजट नहीं, अडानी के सहारे परीक्षा! – इंसाफ की आवाज

इंसाफ की आवाज

Latest Online Breaking News

मिशन उत्कर्ष में शिक्षा विभाग खुद फेल, प्रश्नपत्र छपाने का बजट नहीं, अडानी के सहारे परीक्षा!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर/10 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि मिशन उत्कर्ष के तहत 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का मंथली टेस्ट कराने वाले शिक्षा विभाग के पास प्रश्नपत्र छपवाने तक का बजट नहीं है। विभाग ने अब अडानी के सहयोग से प्रश्नपत्र छपवाया और उस पर अडानी का लोगो भी लगाया गया। यह बेहद गंभीर और दुर्भाग्यजनक स्थिति है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि क्या छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग का बजट इतना कंगाल हो गया है कि बच्चों की परीक्षा के प्रश्नपत्र भी निजी उद्योगपति के सहयोग से छपवाने पड़ रहे हैं? शिक्षा विभाग की परीक्षा में अडानी का लोगो आखिर क्यों? क्या अब सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा भी कॉरपोरेट घरानों के भरोसे होगी?भाजपा सरकार में अडानी का दखल हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। अब शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी अडानी के प्रचार-प्रसार के लिए बच्चों के प्रश्नपत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा सरकार अडानी के प्रति इतनी समर्पित हो गई है कि सरकारी परीक्षा का प्रश्नपत्र भी विज्ञापन का माध्यम बना दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस ‘मिशन उत्कर्ष’ के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता जांचने का दावा किया जा रहा था, उसी मिशन की परीक्षा आयोजित करने में शिक्षा विभाग खुद फेल हो गया। प्रश्नपत्र की व्यवस्था तक नहीं कर पाई सरकार और अंततः परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। इससे साफ है कि भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था कितनी बदहाल और लचर हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों की गुणवत्ता जांचने से पहले अपनी गुणवत्ता जांचे। प्रदेश में हजारों स्कूलों की स्थिति खराब है, बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली हैं, अनेक स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। कहीं चपरासी और सफाईकर्मियों से शिक्षकीय कार्य कराया जा रहा है। ऐसे हालात में सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का दावा करके आखिर किसे गुमराह कर रही है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सीधे सवाल किया?

1. क्या शिक्षा विभाग के पास 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र छपवाने तक का बजट नहीं है?

2. सरकारी परीक्षा के प्रश्नपत्र पर अडानी का लोगो क्यों लगाया गया?

3. क्या अब छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षा व्यवस्था भी उद्योगपतियों के सहयोग से चलेगी?

4. मिशन उत्कर्ष की परीक्षा स्थगित होने की जिम्मेदारी कौन लेगा?

भाजपा सरकार जवाब दे? बच्चों की शिक्षा सरकार की जिम्मेदारी है या अडानी की?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930