नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क 7806066603 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, थाने का घेराव; परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप – इंसाफ की आवाज

इंसाफ की आवाज

Latest Online Breaking News

चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, थाने का घेराव; परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर चांपा 10 सितम्बर 2026।पुलिस की हिरासत में एक 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मृतक की पहचान शिव सहिस, निवासी मेहंदीपारा चांपा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर चांपा पुलिस युवक को उसके घर से करीब 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पकड़कर थाने लाई थी। देर रात करीब 10 बजे थाने में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए BDM अस्पताल भेजा।

चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, थाने का घेराव; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप पुलिस हिरासत में एक 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मृतक की पहचान शिव सहिस, निवासी मेहंदीपारा चांपा के रूप में हुई है।

अस्पताल में उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सुबह करीब 6 बजे युवक को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था, जबकि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और चांपा थाने का घेराव कर दिया।

हालात को देखते हुए थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, उसकी तबीयत थाने में किन परिस्थितियों में बिगड़ी और परिजनों के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है—इन सभी सवालों पर जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस हिरासत में युवक की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और उसकी मौत की असली वजह क्या थी?

परिजन को सूचना भी नहीं दिए? पुलिस की भूमिका संदिग्ध दिखाई पड़ रहा है। बांकी यह पूरा मामला एक जांच की विषय है।

गुड्डू लहरे

रायपुर छत्तीसगढ़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930