नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क 7806066603 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, वीडियो वायरल करने वाला भी गिरफ्तार – इंसाफ की आवाज

इंसाफ की आवाज

Latest Online Breaking News

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, वीडियो वायरल करने वाला भी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, वीडियो वायरल करने वाला भी

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और उसके दोस्त के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान गोली मारी है। पुलिस के मुताबिक, नंदन यादव मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान भागने की कोशिश करने पर हुई मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिखाई दे रहा युवक नंदन यादव ही है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

मड़वा पहाड़ी में छिपा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा ट्यूशन के बाद मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद छात्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

इसी दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

भागने की कोशिश में हुई मुठभेड़: पुलिस

पुलिस को नंदन यादव के मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी।

गोली लगने के बाद पुलिस ने नंदन यादव को पकड़ लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एक अन्य आरोपी हरे राम की गिरफ्तारी की भी सूचना सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और उसके दोस्त के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान गोली मारी है। पुलिस के मुताबिक, नंदन यादव मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान भागने की कोशिश करने पर हुई मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिखाई दे रहा युवक नंदन यादव ही है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

मड़वा पहाड़ी में छिपा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा ट्यूशन के बाद मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद छात्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

इसी दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

भागने की कोशिश में हुई मुठभेड़: पुलिस को नंदन यादव के मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी।

गोली लगने के बाद पुलिस ने नंदन यादव को पकड़ लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एक अन्य आरोपी हरे राम की गिरफ्तारी की भी सूचना सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना का वीडियो वायरल करने वाला भी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और उससे जुड़े सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे बढ़ाई है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Guddu Lahare

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031